फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का फैसला : हरियाणा की 18 मंडियों में 24 घंटे तक नहीं होगी गेहूं की खरीद, इस वजह से उठाया कदम

Tue, 13 Apr 2021 10:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा की मंडियों में ज्यादा गेहूं की आमद की वजह से प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के लिए खरीद प्रक्रिया पर रोक लगा दी। यह आदेश सिर्फ 18 मंडियों पर ही लागू होगा। बता दें कि हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू है। इस बार सरकार ने 48 घंटों के भीतर किसानों को भुगतान करने की समय सीमा भी तय की है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की मंडियों में ज्यादा गेहूं की आमद की वजह से प्रदेश सरकार ने 24 घंटे के लिए खरीद प्रक्रिया पर रोक लगा दी। यह आदेश सिर्फ 18 मंडियों पर ही लागू होगा। बता दें कि हरियाणा में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू है। इस बार सरकार ने 72 घंटों के भीतर किसानों को भुगतान करने की समय सीमा भी तय की है। अगर किसी कारण भुगतान में देरी होती है तो किसान को नौ प्रतिशत की दर से ब्याज देने का प्रावधान भी किया गया है। किसानों को फसल का भुगतान सीधे बैंक खातों में ही किया जाएगा। 

विज्ञापन


इन मंडियों पर रहेगी रोक

  • यमुनानगर जिले में रादौर मंडी 
  • कुरूक्षेत्र जिले में थानेसर, पिहोवा, इस्माइलाबाद, लाडवा और बबैन
  • करनाल जिले में निसिंग, तरावडी, असंध, इंद्री व नीलोखेड़ी
  • अंबाला जिले में अंबाला शहर व साहा, 
  • कैथल जिले में कैथल, कलायत व चीका, 
  • सोनीपत जिले में गोहाना, 
  • पानीपत में समालखा मंडी

यह भी पढ़ें- हरियाणा : किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री बोले- 90 से 99 फीसदी किसान खेतों में कर रहे हैं काम
 

धीमी उठान पर परिवहन प्रबंधक लेंगे फैसला
वहीं सरकार ने इन मंडियों के पास अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने के लिए जिला उपायुक्तों को अधिकृत किया है। किसान भी मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद ही मंडी में अपनी फसल लेकर जाए। हालांकि किसान अपनी सुविधानुसार फसल बेचने का दिन मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर बदल सकते हैं। मंडियों में धीमी उठान हो रही है। इस संबंध में परिवहन प्रबंधक फैसला लेंगे। अगर ठेकेदार उठान नहीं करता है तो जिला स्तरीय कमेटी को सरकार ने अन्य तरीकों से काम लेने के लिए अधिकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  गेहूं खरीद : मंडी बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित, 22 जिलों के नंबर जारी, आढ़ती व किसान दर्ज करवा सकते हैं शिकायतें
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें