हरियाणा पर्यटन विभाग स्कूल शिक्षा विभाग व खेल एवं युवा मामले विभाग के सहयोग से जून और जुलाई में मनाली में समर एडवेंचर कैंप लगाएगा।
पर्यटन विभाग की एमडी सुमिता मिश्रा ने बताया कि कैप में प्रदेश से 700 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। कैंप के दौरान प्रतिभागियों को रॉक क्लाइबिंग, रैपिंग, रीवर क्रॉसिंग, वॉल क्लाइबिंग और अन्य गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग देने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी साथ जाएगी।
उन्होंने बताया कि समर कैंप में ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग, कल्चरल इवनिंग्स, फॉक्स-फ्लाइंग, कैंप फायर, मेडिटेशन, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और इंडोर-आउटडोर ग्रामीण खेलों को भी शामिल किया गया है।
प्रतिभागियों को भोजन, बीमा, आवासीय एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा हरियाणा पर्यटन विभाग ने स्कूल समूहों और कार्पोरेट हाउस के लिए विशेष पैकेज तैयार किये हैं, जो 500 रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति की दर पर उपलब्ध हैं। एमडी के मुताबिक इच्छुक प्रतिभागी haryanatourism@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से या नरेंद्र शर्मा को मोबाइल नंबर 9417392875 पर संपर्क कर नाम लिखा सकते हैं।