डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने विभाग के आदेशों को दरकिनार कर दिया और 24 घंटे की आईएमए की हड़ताल में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन भी किए। डॉक्टर सेंट्रल एक्ट बनाने के साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।
आईएएम के प्रदेश सचिव डॉ. सुनील मुंजाल ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल एक्ट बेहद जरूरी है। डॉक्टरों पर हमला करने वालों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को अधिक से अधिक सजा व जुर्माना होना चाहिए।
उधर, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने हड़ताल से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हड़ताल ही नहीं थी। रोहतक के पीजी डॉक्टरों का ही कुछ मुद्दा है, उसे लेकर हड़ताल हुई, बाकी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रही हैं।