फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और मजबूत होगी हरियाणा की ‘अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय’ की कार्यप्रणाली, अब खैर मनाएं तस्कर

Tue, 11 Aug 2020 11:31 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • मिलकर काम कर रही है उतर भारत के विभिन्न राज्यों की पुलिस
  • सांझी सूचनाओं के बूते सात महीनों में नशे की भारी खेप पकड़ी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में नशा कारोबारियों का नेटवर्क तोड़ने व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए हरियाणा में स्थापित किए गए ‘अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय’ की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा। ताकि विभिन्न राज्यों की पुलिस के तालमेल से नशा तस्करों पर करारी चोट और मजबूती से की जा सके।
विज्ञापन


इसी सचिवालय के माध्यम से मिली सूचनाओं के आधार पर हरियाणा पुलिस की फील्ड इकाइयों ने 2020 के प्रथम 7 माह में 119 किलोग्राम 202 ग्राम मादक पदार्थ सहित 35,500 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। जनवरी से जुलाई 2020 के बीच सचिवालय हेल्पलाइन नंबरों पर नशे के कारोबार से संबंधित 216 सूचनाएं प्राप्त हुई। जिनके आधार पर पुलिस द्वारा 118 किलोग्राम 952 ग्राम गांजा, 208 ग्राम 137 मिलीग्राम हेरोइन, 42 ग्राम स्मैक सहित प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आने वाली 35,785 नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ 22 मामले दर्ज किए गए।

इसके अतिरिक्त, पुलिस को गत वर्ष मई से दिसंबर के बीच हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से मादक पदार्थ के अवैध कारोबार से संबंधित 299 सूचनाएं प्राप्त र्हुइं जिनके आधार पर हेरोइन, गांजा, स्मैक, चरस सहित कुल 23 किलो 982 ग्राम नशा व 36,610 प्रतिबंधित नशीली गोलियां व कैप्सूल जब्त किए गए। बताते चलें कि देश के छह उत्तरी राज्यों हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा नशे के नेटवर्क को तोडऩे के लिए सांझा रणनीति बनाते हुए पंचकूला में एक अंतर-राज्यीय ड्रग सचिवालय स्थापित किया गया था।
विज्ञापन


ताकि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर समाज से इस बुराई को मिटाया जा सके। कोई भी व्यक्ति यहां नशा संबंधी सूचना दे सकता है। इसके लिए अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय की हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1314  के अलावा मोबाइल नंबर 7087089947 और लैंडलाइन नंबर 01733-253023 पर भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें