फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर : हरियाणा में आंगनबाड़ी केंद्र और शिशु गृह 30 अप्रैल तक बंद, आदेशों की होगी मुनादी 

Sat, 10 Apr 2021 05:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • डीसी को सौंपा निरीक्षण का जिम्मा, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई
  • आठवीं तक के स्कूली बच्चों के लिए पहले ही छुट्टियां घोषित
विज्ञापन
हरियाणा में आंगनबाड़ी केंद्र 30 अप्रैल तक बंद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरियाणा में सभी आंगनबाड़ी केंद्र और शिशु गृह 30 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पहले ही छुट्टियां घोषित की जा चुकी हैं। हरियाणा सरकार ने डीसी को निरीक्षण का जिम्मा सौंपा है। कोरोना को लेकर जारी आदेश की वे मुनादी कराएंगे। इनका उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कार्यकारी समिति के चेयरमैन व एसीएस संजीव कौशल की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, डीजीपी, मंडल आयुक्तों और डीसी को भी आदेश प्रभावी तरीके से लागू करवाने के निर्देश दिए हैं।


महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि सभी 25 हजार 962 आंगनबाड़ी केंद्र, कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए संचालित 102 शिशु गृह 30 अप्रैल 2021 तक बंद रहेंगे। इस अवधि के बाद कोरोना संक्रमण की दर और हालात को देखते हुए आगामी निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ कर्मचारियों के माध्यम से दिया जएगा

मंत्री के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों, शिशु गृह के बंद रहने के दौरान नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, किशोरियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ आंगनबाड़ी कर्मचारियों, सहायकों के माध्यम से देना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश में कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

संजीव कौशल ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों का कोरोना संक्रमित होना गंभीर मामला है। आंगनबाड़ी केंद्र और शिशु गृह में छोटे बच्चों के लिए भी संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है। सभी डीसी आदेश को कड़ाई से लागू कराएं। सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, सैनिटाइजेशन पूर्णतया सुनिश्चित किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें