फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: ब्लैक फंगस के 15 हजार इंजेक्शन का ऑर्डर, सरकार ने तत्काल मांगी दवा

Fri, 04 Jun 2021 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने 27 मई को ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी। निविदा प्रक्रिया में सिर्फ सीरम कंपनी ने हिस्सा लिया है। अब कंपनी को 15 दिन में इंजेक्शन की आपूर्ति शुरू करनी होगी। वहीं 45 दिन में पूरा स्टॉक देना होगा। 
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयुक्त होने वाले एंफोटेरिसिन-बी के 15 हजार इंजेक्शन के लिए सीरम कंपनी को ऑर्डर कर दिया है। सरकार की ओर से तत्काल इंजेक्शन सप्लाई शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि, नियमों के मुताबिक कंपनी को ऑर्डर के 15 दिन के अंदर-अंदर दवा की सप्लाई शुरू करनी होगी और कुल 45 दिनों में पूरी सप्लाई देनी होगी।

विज्ञापन


सरकार ने ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कमी को देखते हुए 27 मई को ग्लोबल टेंडर जारी किया था। हालांकि, इसमें केवल भारतीय कंपनी सीरम ने ही हिस्सा लिया। नियमों के तहत एक कंपनी का आवेदन आता है तो दोबारा से टेंडर किया जाता है लेकिन मौजूदा महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कंपनी को नियमों में छूट देते हुए 15 हजार इंजेक्शन के लिए ऑर्डर दिया है। इस टेंडर के सफल होने के बाद ब्लैक फंगस के मरीजों को राहत मिलेगी।

फिलहाल इंजेक्शन की चल रही किल्लत
बता दें कि इस समय प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और इसमें प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। इसके चलते दाखिल मरीजों को जरूरत के मुताबिक इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को पांच हजार इंजेक्शन खरीदने का पहले ही आर्डर दिया है लेकिन स्टॉक कम होने के कारण दवा कम मिल रही है।

ब्लैक फंगस के लिए एंफोटेरेसिन बी के 15 हजार इंजेक्शन खरीदने का आर्डर किया है। इंजेक्शन मिल जाने के बाद इसकी कमी नहीं रहेगी। टेंडर में केवल एक ही कंपनी ने हिस्सा लिया था, हालात को देखते हुए नियमों में ढील देकर उसे ही इंजेक्शन का आर्डर किया है। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें