फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा सरकार का खास प्लान, लाइट-साउंड शो से कनेक्शन

Wed, 09 Jan 2019 03:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
guru nanak - फोटो : file photo
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा सरकार एक खास प्रयास करने जा रही है। मोबाइल लाइट एंड साउंड शो के जरिए लोग व छात्र बाबा नानक की कहानी से अवगत होंगे। इसी संदर्भ में मंगलवार को हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी की अध्यक्षता में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए कमेटी गठित की गई। बैठक में बताया गया कि  हरियाणा में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में मोबाइल ‘लाइट एंड साउंड’ शो के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी, जोकि उन स्थानों से होकर गुजरेगी जिन-जिन स्थानों पर श्री गुरु नानक देव जी ने चरण रखे थे। इसके अलावा, प्रदेश सरकार द्वारा एक ‘एप’ बनाई जाएगी, जिसमें श्री गुरु नानक देव जी के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, प्रदेश में पानी की समुचित मात्रा में उपलब्धता वाली किसी लेक पर ‘गगन में थाल आरती’ का आयोजन शुरू किया जाएगा। बैठक में  केंद्र सरकार से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी समीक्षा की गई।

बैठक में श्री गुरु नानक देव जी की 100 कहावतों का संकलन करवाने, प्राइमरी स्कूलों में पंजाबी भाषा को शामिल करने, प्रत्येक गांव में 550 पौधरोपण करने, स्वच्छता अभियान चलाये जाने, जिन स्थानों में पर गुरु नानक देव जी ने चरण रखे उन स्थानों के विवरण  पर पुस्तिका तैयार करने के, गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रेरणा दायक फिल्म बनाने व सुखमणि साहिब व जपजी साहिब के गुटखे को हिंदी में अनुवाद करवा कर वितरित करने के अलावा प्रदेश में किसी इमारत को श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें