फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI कर चुके युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, इस जॉब फेयर में आएं

Sun, 31 Dec 2017 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Jobs
विज्ञापन
आईटीआई कर चुके हैं और अभी बेरोजगार हैं तो नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। सरकार द्वारा लगाए जा रहे इस जॉब फेयर में आएं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हजारों युवकों को इस साल अच्छी कंपनियों में रोजगार दिलवाने के लिए साल भर में दस मेगा जॉब फेयर लगवाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत लौहारू और यमुनानगर से होगी। इस योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में मेगा जॉब फेयर लगाए जाएंगे, जिनमें देश की नामी कंपनियों और जॉब एग्रीगेटर को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें ट्रेंड युवाओं को इन जॉब एग्रीगेटर कंपनियों के संपर्क में लाया जाएगा। ताकि कंपनियां अपनी जरूरतों के मुताबिक इन युवाओं का चयन कर सकें। इस योजना के तहत कंपनियों की जरूरत के मुताबिक युवाओं का कौशल भी बढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में हरियाणा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लौहारू और यमुनानगर में क्रमश: 8 जनवरी और 10 जनवरी, 2018 को रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि इन रोजगार मेलों के लिए केवल हरियाणा के स्थायी निवासी, जिन्होंने आईटीआई उत्तीर्ण की हुई है या रोजगार विभाग की  सक्षम युवा योजना के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों को ही आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजगार मेलों के लिए उन्हें आमंत्रित करने से पूर्व निजी प्रतिष्ठानों की पृष्ठभूमि की उचित ढंग से जांच करें और केवल प्रतिष्ठानों के प्राधिकृत प्रतिनिधियों को ही आमंत्रित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजीकरण और चिकित्सा के नाम पर उम्मीदवारों से कोई राशि वसूल नहीं की जाएगी तथा निजी प्रतिष्ठानों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी जाए। इन रोजगार मेलों के लिए प्राइवेट प्लेसमेंट एजेंसियों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें