फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 2500 पटवारियों के लिए अच्छी खबर, हरियाणा सरकार ने ग्रेड पे बढ़ाया, अब मिलेंगे 32,100 रुपये

Wed, 25 Jan 2023 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

2011 से पहले प्रदेश में राजस्व पटवारी की योग्यता कक्षा दस थी। इसके बाद सरकार ने योग्यता बीए कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद पटवारियों को कक्षा दसवीं के ग्रेड पे 25,500 रुपये वेतन मिल रहा था। इस विसंगति को लेकर पटवारियों ने प्रदेशभर में कई बार हड़ताल और काम बंद भी किया।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग के पटवारियों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी की है। पिछले 10 साल से मांग कर रहे पटवारियों के लिए यह बड़ी राहत है। इससे प्रदेश भर के 2500 पटवारियों को लाभ मिलेगा। गौर हो कि 2011 से पहले प्रदेश में राजस्व पटवारी की योग्यता कक्षा दस थी। इसके बाद सरकार ने योग्यता बीए कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद पटवारियों को कक्षा दस के ग्रेड पे 25,500 रुपये वेतन मिल रहा था।

विज्ञापन


इस विसंगति को लेकर पटवारियों ने प्रदेशभर में कई बार हड़ताल और काम बंद भी किया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला ने पटवारियों को आशवस्त किया था कि जल्द इसका समाधान किया जाएगा। मंगलवार को वित्तायुक्त की ओर से पटवारियों का ग्रेड पे बढ़ाकर 32,100 रुपये कर दिया है। द पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान जयवीर चहल ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें