इन सात रूटों पर भर सकेंगे उड़ान
हिसार से चंडीगढ़, दिल्ली, कुल्लू, जयपुर, अहमदाबाद, जम्मू और धर्मशाला के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी। इनमें दिल्ली और चंडीगढ़ रूट के लिए पहले से मंजूरी मिल चुकी है। बाकी के लिए सरकार से लाइसेंस मांगा गया है।
गुरुग्राम से चलेगी हेली टैक्सी
दुष्यंत ने बताया कि देश का सबसे मॉडर्न और बड़ा हेली हब गुरुग्राम में बनाया जाएगा। इसके लिए 30 एकड़ भूमि चयनित की गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। हेली हब से गुरुग्राम और दूसरे राज्यों के लिए भी हेलीकाप्टर उड़ान भर सकेंगे। गुरुग्राम हेली हब की कनेक्टिविटी स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ धार्मिक स्थलों और पहाड़ी क्षेत्र से भी की जाएगी और हेली टैक्सी की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
स्काईडाइविंग का लक्ष्य भी बढ़ाया
डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार एयरो स्पोर्ट्स एक्टिविटी बढ़ाने का भी काम कर रही है। इसके तहत हरियाणा में पिछले वित्त वर्ष में महेंद्रगढ़ में बाछौद हवाई पट्टी से 1200 से ज्यादा स्काईडाइविंग की एक्टिविटी हुई। इस साल डेढ़ गुना ज्यादा स्काईडाइविंग करवाने का लक्ष्य रखा गया है।