फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारियों के लिए पीएआर की समयसीमा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारियों के लिए वर्ष 2023-24 की कार्य निष्पादन मूल्यांकन रिपोर्ट (पीएआर) दर्ज करने की समय-सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। पत्र के अनुसार, चालू वर्ष के लिए स्व-मूल्यांकन अब 30 जून, 2024 तक किया जा सकेगा। रिपोर्टिंग प्राधिकारी की ओर से मूल्यांकन अब 31 अगस्त, 2024 तक किया जाना है। इसी प्रकार समीक्षा प्राधिकारी की ओर से मूल्यांकन की समयसीमा 31 अक्तूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। स्वीकृति प्राधिकारी की ओर से मूल्यांकन की समयसीमा कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह 31 दिसंबर, 2024 ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें