फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनावी ड्यूटी देने वाले स्थानांतरित जेबीटी शिक्षकों को अब मिलेगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने जारी किए पदभार छोड़ने और नियुक्ति के आदेश
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते स्थानांतरित किए गए शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। अब वह पुराने स्टेशन को छोड़कर नए स्कूलों में ज्वाॅइन कर सकेंगे। मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का काम पूरा चुका है। लिहाजा अब 2004, 2008, 2011 और 2017 बैच के स्थानांतरित प्राथमिक शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से कार्य मुक्त किया जाए। इससे करीब 9 हजार जेबीटी अध्यापकों को लाभ मिलेगा। गौर हो कि चुनावों से पहले ही इन अध्यापकों के तबादले हो चुके थे। लेकिन आचार संहिता लगने के बाद काफी संख्या में अध्यापकों की नियुक्ति अटक गई थी, क्योंकि पुराने स्कूलों की ओर से उनको रिलीव नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें