फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: कोरोना पीड़ितों के लिए केंद्र से मांगे 20 हजार रेमेडिसिवर टीके, एक हजार मिले 

Mon, 26 Apr 2021 08:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार से मिलने वाले इन 20 हजार टीकों में से 10 हजार टीके निजी अस्पतालों और 10 हजार टीके सरकारी अस्पतालों के लिए होंगे।
विज्ञापन
रेमेडेसिविर इंजेक्शन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने कोविड-19 पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार से 20 हजार रेमेडिसिवर टीकों की मांग की है। अब तक एक हजार टीके उपलब्ध हो चुके हैं और तीन हजार टीके मंगलवार को मिल जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार से मिलने वाले इन 20 हजार टीकों में से 10 हजार टीके निजी अस्पतालों और 10 हजार टीके सरकारी अस्पतालों के लिए होंगे। इससे निजी एवं सरकारी अस्पतालों में दाखिल मरीजों का समय पर टीके लगाकर उपचार किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि सरकार रेमेडिसिवर टीकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इस दवा की खपत एवं उपलब्धता की प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।


सरकार सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की सप्लाई भी सुनिश्चित कर रही है। सरकार ने बोकारो स्टील सिटी, झारखंड से 50 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का आग्रह किया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि बोकारो से मिलने वाली ऑक्सीजन का उपयोग आपातकाल और गंभीर रूप से बीमार कोविड मरीजों के उपचार के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


विभिन्न अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का कार्य भी किया जा रहा है। पीजीआई, रोहतक में 1000 ऑक्सीजन बेड, अन्य मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में 1250 ऑक्सीजन बेड, अटल बिहारी अस्पताल फरीदाबाद में 200 बिस्तरों की व्यवस्था पर कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त जिलों के सरकारी एवं गैर-सरकारी अस्पतालों में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें