फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः संस्कृत टीचर कर पाएंगे मनपसंद जिले में ट्रांसफर के लिए आवेदन, मंत्री ने दिया आश्वासन

Thu, 27 Jun 2019 02:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के संस्कृत अध्यापकों को अब उनकी मनपसंद जिले में ट्रांसफर के लिए आवेदन का विकल्प ऑनलाइन मिलेगा। यह जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि संस्कृत अध्यापकों के लिए इस बार ट्रांसफर पोर्टल पर स्टेट का विकल्प भी खोला जाएगा, ताकि वे राज्य में अपनी पसंद के स्थान के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन


बुधवार को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री से मिलने आए हरियाणा राजकीय संस्कृत अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की मांग पर टीजीटी संस्कृत अध्यापकों को पीजीटी के पद पर पदोन्नत करने और राज्य में 10वीं कक्षा तक संस्कृत विषय को पढ़ाने के विचार का भी आश्वासन दिया।

इस बैठक में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास भी उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल में राज्य प्रधान रामप्रसाद कौशिक, कोषाध्यक्ष जयकरण, परमानंद, पवन, भीमसेन, रामनिवास, घनश्याम, रजनीश, विनोद भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें