फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार सतर्क : मेवात व पलवल में रोहिंग्याओं की फिर वापसी, विज बोले- भारत धर्मशाला नहीं

Sat, 20 Mar 2021 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Twitter : @anilvijminister
विज्ञापन

हरियाणा के विभिन्न जिलों में रोहिंग्या मुस्लिमों के दोबारा बसने पर सरकार सतर्क हो गई है। गृह विभाग जिलावार रोहिंग्या मुस्लिमों के आंकड़े एकत्रित कर रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार पहले से ही रोहिंग्या के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार को इस बीच जानकारी मिली है कि पहले पलायन कर गए रोहिंग्या फिर से मेवात, पलवल जिलों में आकर बस गए हैं। इसे देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां अपने स्तर पर डाटा जुटा रही है। मुखबिरों के जरिए भी जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रोहिंग्या के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर भारत एक धर्मशाला नहीं है, कि जिसका दिल करे वे यहां आकर रुक जाएं और ठहरने लगे। हम रोहिंग्या का इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रदेश में बीते साल तक लगभग ढाई हजार रोहिंग्या मुस्लिम रह रहे थे। देशभर में रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई होने पर प्रदेश सरकार ने भी कड़ा रुख अपनाया। इसके बाद वे हरियाणा से पलायन कर गए थे। अब सरकार के पास इनके फिर यहां आने की सूचना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें