हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) और राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्टेट) की वैधता अवधि को लेकर प्रदेश सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी से इन दोनों पात्रता परीक्षाओं के प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से ही वैधता अवधि शुरू होगी।
सरकार ने वर्ष 2017 में ही एचटेट व स्टेट की वैधता अवधि 5 साल से बढ़ाकर सात साल कर दी थी, जिसे लेकर उत्पन्न संशय की स्थिति को इस वर्ष के प्रथम माह में भी स्पष्ट किया गया था। सोमवार को स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि दोनों पात्रता परीक्षाओं के प्रमाण पत्र सात साल तक ही वैध रहेंगे।
ताजा आदेश से 90 हजार पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। जिनके पांच साल पूरे होने वाले हैं या हो चुके हैं, उन्हें शिक्षक भर्ती के लिए अपात्र होने का डर सता रहा था। प्रमाण पत्र की वैधता सात साल होने से वह दो साल और शिक्षक भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे।