हरियाणा में शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह आठ बजे से दोपहर 02:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं डबल शिफ्ट के स्कूल सुबह 07 से 12:30 और दोपहर 12:45 से 06:15 बजे तक खुलेंगे। प्रदेश की सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश की प्रति भेज दी गई है। वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 15 फरवरी से स्कूल नए समयसारिणी के मुताबिक ही खुलेंगे।