फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुधारवादी राज्य की श्रेणी में हरियाणा को मिला गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले स्थान पर आया हरियाणा, दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सुधारवादी राज्य की श्रेणी में हरियाणा को पहला पुरस्कार मिला है। टीआईओएल अवार्ड 2023 में हरियाणा को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समारोह में महाराष्ट्र को सिल्वर, और ओडिशा, गुजरात व मध्य प्रदेश को ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अगले महीने चार-पांच अक्तूबर को नई दिल्ली में पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा, जिसमें सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

संस्था द्वारा कुल 9 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें गैर वेतनभोगी करदाता, एमएसएमई, कॉरपोरेट, टैक्स टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता, आर्थिक पत्रकार और स्तंभकार, टैक्स कमिश्नर, इंस्टीट्यूशन गेम चेंजर और सुधारवादी राज्य सरकार आदि श्रेणियां शामिल हैं। पुरस्कारों पर फैसला निर्णायक मंडल द्वारा लिया जाता है। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधान न्यायाधीश, पूर्व हाईकोर्ट जज और सेवानिवृत राजस्व सचिव सहित विभिन्न उच्च पदों से सेवानिवृत हुए अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ई-सेवाओं के माध्यम से दुरुस्त कर रही है। सरकार ने योजनाओं को लागू करने और उनकी मॉनिटरिंग करने के लिए तकनीक को अपनाया है और योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचे, इसके लिए सेवाओं को ऑनलाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें