हरियाणा की युवती ने दिल्ली निवासी सहेली से शादी रचाने के लिए रोहतक कोर्ट से मंजूरी मांगी है। दोनों युवतियां कोर्ट पहुंची और सुरक्षा की मांग की। दोनों ने कोर्ट में कहा की सभी को अपनी ज़िंदगी जीने का अधिकार है। हम दोनों एक-दूसरे की साथी हैं। हमें शादी करने की अनुमति दी जाए।
कोर्ट के आदेश पर दोनों को सेफ हाउस में भेजा गया है, क्योंकि लड़कियों ने परिवार से जान का खतरा भी बताया है। सुरक्षा के लिए ही उन्होंने सेशन कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट और पुलिस ने उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। हालांकि पहले दोनों युवतियों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन अब रोहतक निवासी युवती का परिवार मान गया है। इसलिए दोनों युवतियां सेफ हाउस से रोहतक स्थित घर चली गई हैं।
शहर निवासी लड़की ने दिल्ली की लड़की के साथ शादी करने के लिए कोर्ट से मंजूरी मांगी है। दोनों के परिवारवालों के बयान दर्ज किए गए हैं। दोनों लड़कियां सेफ हाउस में रह कर जा चुकी हैं। हालांकि परिवार उनकी शादी से असहमत हैं, लेकिन दोनों को परिवार से किसी प्रकार का खतरा नहीं है।
- कुलदीप सिंह, पुरानी सब्ज़ी मंडी थाना प्रभारी