हरियाणा विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 को शाम 6 बजे से 15 अक्तूबर को शाम 6 बजे तक शराब के ठेके बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
डीसी निखिल गजराज ने आदेश जारी किए हैं कि जिले के लाइसेंस धारक अंग्रेजी व देसी ठेकों को 13 अक्तूबर को शाम 6 बजे से 15 अक्तूबर शाम 6 बजे तक बंद रखना होगा।
इसके अलावा 19 अक्टूबर के दिन ही मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक ये आदेश जारी रहेंगे। अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों की उल्लंघना करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।