फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर जिला परिषद की सीईओ डॉ. सुभिता ढाका को हटाने के आदेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी थी शियाकत

Wed, 24 Apr 2024 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उनके पति रणवीर ढाका भाजपा में रोहतक के जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने झज्जर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) व एचसीएस अधिकारी डॉ. सुभिता ढाका को पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने इस संबंध में हरियाणा सरकार को आदेश जारी कर दिए हैं। ढाका के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने चुनाव आयोग में शिकायत दी थी।

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक डॉ. सुभिता ढाका के पति रणवीर ढाका रोहतक भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में ही झज्जर जिला भी आता है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव की संभावना कम है।

कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन केसी भाटिया ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि रणवीर ढाका अपनी पत्नी के पद का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए चुनाव आयोग से ढाका के तबादले की अपील की गई थी।
विज्ञापन


इस संबंध में भाटिया ने हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी से भी मुलाकात की थी। इससे पहले एक अन्य शिकायत पर चुनाव आयोग ने पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान को हटाने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें