फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में किसी दुष्यंत के पिता जेल में नहीं' शिवसेना के बयान पर भड़के उपमुख्यमंत्री चौटाला

Tue, 29 Oct 2019 04:51 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
पिता अजय चौटाला को लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने करारा जवाब दिया है। दुष्यंत ने कहा कि इसका मतलब ये है, संजय राउत मुझे जानते हैं। मेरे पिता पिछले छह साल से जेल में हैं, लेकिन उन्होंने आज तक उनका हाल चाल नहीं पूछा। मैं उन्हें स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरे पिता सजा की अवधि पूरी किए बिना जेल से बाहर नहीं आएंगे। इस तरह का बयान उनकी गरिमा के लिहाज से ठीक नहीं है।
विज्ञापन


Trending Videos
विज्ञापन

संजय राउत ने कुछ ऐसा कहा था

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव के बाद उसने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वह राज्य में सत्ता के आधे बंटवारे के साथ ही ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है, जिसे लेकर उसके और भाजपा के बीच खींचतान जारी है।

ऐसे में जब शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत से जब पूछा गया कि भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन होने के बावजूद सरकार बनाने में देरी क्यों हो रही है तो उन्होंने कहा, 'यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हों। हम धर्म और सत्य की राजनीति करते हैं। शरद पवार जी ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया। वह कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।'

इसी बयान पर पलटवार करते हुए दुष्यंत चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें