फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन से थानों में छापामारी कर रहे DGP, अफसरों के हाथ पैर फूले

Thu, 04 May 2017 03:22 PM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम खट्टर के साथ डीजीपी बीएस संधू
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के नए कप्तान डीजीपी बीएस संधू ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। पंद्रह दिन का रोडमैप बनाकर वह खुद भी फील्ड में उतर आए हैं। मंगलवार रात को उनकी औचक छापेमारी ने तो चार जिलों के पुलिस कर्मियों की नींद ही उड़ा दी। संधू ने पुलिस महकमे की जमीनी हकीकत जानने के लिए अपने सरकारी वाहन का भी इस्तेमाल नहीं किया।
विज्ञापन


धरातल पर पुलिस की कार्यप्रणाली जांचने वह निजी वाहनों से तीन थानों, एक पुलिस चौकी और एक पीसीआर पर पहुंचे। उन्होंने एफआईआर, रोजनामचा रजिस्टर, ड्यूटी रोस्टर और रजिस्टर के साथ ही ढांचागत सुविधाओं को भी देखा और जाना। इसके साथ ही कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और वाहनों का जायजा भी लिया।

इस तरह चली छापेमारी
. साढ़े आठ बजे डीजीपी ने औचक निरीक्षण की शुरुआत की।

. चंडीगढ़ से निजी कार में अंबाला होते हुए कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाना पहुंचे। यहां वायरलेस कर्मी ड्यूटी पर तैनात होने के बजाय बिस्तर पर लेटे टीवी देख रहा था। डीजीपी ने उसे नियमों में रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए और बाकी स्टाफ को जरूरी हिदायतें दीं।
विज्ञापन


. इसके बाद करनाल जिले के घरौंडा थाने पहुंचे। उन्हें देख सारा स्टाफ हकबका गया। डीजीपी ने एक-एक कर सारी व्यवस्था और सुविधाएं जानीं और ड्यूटी मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।

. लगभग 11 बजे वे करनाल जिले की मांगलौरा पुलिस चौकी पहुंचे। यह उत्तर प्रदेश बार्डर पर स्थित है। यहां एसपी करनाल जश्नदीप रंधावा और दो डीएसपी पहले से पहुंचे हुए थे। डीजीपी ने इनके साथ गुफ्तगू कर बार्डर पर अवैध शराब और गो तस्करी रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चौकी में उपलब्ध सुविधाओं को जांचा।

. यहां से वापस लौटते समय डीजीपी घरौंडा टोल प्लाजा के पास ड्यूटी पर तैनात पीसीआर के पास गए। पुलिस कर्मियों से ड्यूटी रोस्टर और क्राइम के बारे में जाना।

. सबसे आखिर में बीएस संधू लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच पानीपत सिटी थाने निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां सारी सच्चाई सामने आ गई। ड्यूटी पर मात्र एक ही पुलिस कर्मी तैनात था। उन्होंने उससे बाकी स्टाफ की जानकारी लेने के बाद डीएसपी नरेश कादयान को मौके पर तलब किया। साथ ही उन्हें सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें