फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसानों के साथ, मैंने भी की किसानों के हित की बात : डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Fri, 15 Jan 2021 01:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीएम मोदी से मुलाकात करते हुए दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों के हित की बात की है। उनका दावा है कि किसानों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री का स्वभाव नरम है। वे चाहते हैं कि यह आंदोलन अतिशीघ्र समाप्त हो। दुष्यंत ने भी पीएम से किसानों के हित और खेती-किसानी से जुड़ी भविष्य की परियोजनाओं पर भी बात की है।

विज्ञापन


अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत ने बताया कि हरियाणा में खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री से सहयोग करने को कहा है। जिसके तहत सबसे पहले हरियाणा में टेक्सटाइल पार्क बनाने की कवायद पर जोर दिया गया है। इस पार्क के माध्यम से सूबे के काटन उद्योग को सहारा मिलेगा। प्रदेश की कॉटन बेल्ट में आज तक किसी सरकार ने उद्योग लगाने का काम नहीं किया है।

दुष्यंत के मुताबिक मिडल ईस्ट में सरसों का तेल 1000 रुपये लीटर तक तैयार होता है, जबकि हमारे यहां हैफेड सरसों के तेल को कम खर्च पर तैयार करता है। इसके फायदे भी बहुत हैं लेकिन हम इसे निर्यात करने पर जोर देंगे। इसकी मार्केटिंग करेंगे और इसका व्यापार बढ़ाएंगे। जिससे सबसे जयादा फायदा सरसों उत्पादक किसानों को होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल पार्क एक ऐसी जगह होगी जहां पर धागा बनने से लेकर कपड़ा बनने तक का काम होगा और हम अपना कपड़ा विदेश तक निर्यात कर सकेंगे। इसके अलावा ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा हुई है। इस मुद्दे पर भी उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही इस मामले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात कर इस पर कार्य तेज करवाएंगे।

बल्क ड्रग पार्क पर एक सप्ताह में निर्णय
पीएम के साथ दुष्यंत की पानीपत में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क को लेकर देर तक बातचीत हुई, चूंकि इस पार्क से पूरे उत्तर भारत के दवा उद्योग को गति मिलेगी। देश में यह तीन पार्क ही बनने हैं। जिसमें से मेरिट के आधार पर एक पार्क हरियाणा के हिस्से में आने वाला है। बल्क ड्रग पार्क को लेकर कई राज्य सक्रिय हैं कि यह उनके यहां आ जाए। दुष्यंत ने प्रधानमंत्री से कहा है कि मेरिट के आधार पर हरियाणा का हक है क्योंकि एयरपोर्ट से नजदीकी के कारण हमें इस मामले में 25 अंक वैसे ही मिलते हैं। अन्य परिस्थतियों के हिसाब से भी हरियाणा की परिस्थितियां माकूल हैं। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में इस पर निर्णय हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें