फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद : दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने अपने कोटे के मंत्री का नाम किया तय, भाजपा में मंथन

Sat, 10 Apr 2021 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • दुष्यंत चौटाला ने विधायक का नाम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए सीएम को सौंपा
  • भाजपा की तरफ से विधायक का नाम तय न होने से लटक रही औपचारिक घोषणा
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार किसी भी समय हो सकता है। सरकार में गठबंधन सहयोगी जजपा (जननायक जनता पार्टी) ने अपने कोटे के मंत्री का नाम तय कर लिया है। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अपने विधायक का नाम सीएम मनोहर लाल को भी सौंप दिया है। अब भाजपा की तरफ से मंत्री पद के लिए विधायक का नाम तय होने का इंतजार है।

विज्ञापन


भाजपा में किसी एक विधायक का नाम तय न होने पर ही मंत्रिमंडल विस्तार लटका हुआ है। हालांकि, अंदरखाने इसे लेकर लंबे समय से मंथन जारी है। सीएम मनोहर लाल दिल्ली दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। बेशक, वह मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा दोनों नेताओं से न होने की बात कहते आए हैं लेकिन जजपा के नाम तय करने से साफ है कि मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद चल रही है।

भाजपा की तरफ से मंत्री के लिए विधायक का नाम तय होने पर ही विस्तार की औपचारिक घोषणा होगी। भाजपा व जजपा कोटे से एक-एक मंत्री बनना है। दोनों तरफ से 3-4 विधायक मंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार हैं। लॉटरी उसी की लगेगी जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का वफादार होने के साथ जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों पर भी खरा उतरेगा। जजपा के फैसले से अब भाजपा पर भी जल्दी नाम तय करने का दबाव बढ़ेगा। पार्टी सभी समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही मंत्री पद के लिए विधायक का नाम तय करेगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब हो, यह निर्णय अब भाजपा को लेना है। उन्हें अपने कोटे के मंत्री का नाम सीएम को दे दिया है। इस विस्तार के साथ ही बोर्ड-निगमों के चेयरमैन भी बनाए जाने चाहिए। सीएम मनोहर लाल से वह इस बारे में बातचीत करेंगे। जजपा मंत्रिमंडल विस्तार व अन्य नियुक्तियों के लिए तैयार है। कालका व ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ने को लेकर दोनों दलों की संयुक्त बैठक में फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें