बिना जानकारी कैबिनेट में प्रस्ताव लाने पर शुरू हुआ टकराव
चार जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में एसीएस आनंद मोहन शरण की ओर से मानेसर के गांवों की जमीन के बदले मुआवजा देने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में ही उपमुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण पर उनको नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था और इस मामले को पेंडिंग रखवा दिया था। बाद में सीएमओ ने इसी मामले को लेकर सात जुलाई को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस प्रस्ताव को पारित कराया था। उसके बाद ही उप मुख्यमंत्री एसीएस से नाराज चल रहे हैं। हालांकि, इस मामले में एसीएस आनंद मोहन शरण पहले ही कह चुके हैं कि सरकार के कहने के बाद ही प्रस्ताव लाया गया था।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का गुरुग्राम दौरा कल
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 19 जुलाई को गुरुग्राम जिले का दौरा कर कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 19 जुलाई बुधवार को गुरुग्राम जिला के पथरेड़ी गांव में प्राइमरी चौपाल में सुबह 11 बजे व गांव राठीवास स्थित बड़ी चौपाल में सुबह 11:45 बजे जनसभा को संबोधित कर नागरिकों की जनसमस्याएं सुनेंगे।
इसके उपरांत वे दोपहर 1:45 बजे गांव खोड़ स्थित मनावल चौपाल व दोपहर 3 बजे गांव बलेवा स्थित सरकारी स्कूल में जनसभा को संबोधित कर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। दुष्यंत चौटाला अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांव खंडेवला में शाम 4:45 बजे जनसमस्याएं सुनने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।