फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 5जी से कोरोना होने की अफवाह फैलाई तो होगी सख्त कार्रवाई, मुख्य सचिव ने जारी किया निर्देश

Fri, 21 May 2021 02:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में अगर 5जी से कोरोना होने की अफवाह फैलाई तो आपकी खैर नहीं है। मुख्य सचिव ने अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। बता दें कि देश में अभी 5जी की टेस्टिंग भी शुरू नहीं हुई है लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने 5जी से कोरोना होने की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी डीसी व एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि 5जी से कोरोना होने के कोई साक्ष्य नहीं है। इस तरह की अफवाह फैलाकर कुछ असामाजिक तत्व 5जी टॉवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 5जी की टेस्टिंग से कोरोना फैलने का कोई संबंध नहीं है। अभी देश मे 5जी की टेस्टिंग शुरू ही नहीं हुई है। इस तरह की भ्रांतियां सोशल मीडिया पर जनता को गुमराह करने के लिए फैलाई जा रही हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार इन अफवाहों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। इसलिए सभी डीसी, एसपी इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कड़ी कार्रवाई करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें