फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में 52 वर्षीय महिला की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव, आसपास पड़ा खून

Sun, 09 Aug 2020 06:52 PM IST
ajay kumar नसीब सैनी, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

जनकपुरी कॉलोनी में 52 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है लेकिन मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही उनकी घर के सामने गाड़ी रिपेयर का काम करने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो युवक माफी मांग कर चला गया लेकिन रात को फिर कुछ लोगों को साथ लेकर वह उनके घर पर आया और मृतका के बेटे को बाहर बुलाने की बात कही। इस पर महिला ने उसके बेटे को बाहर नहीं बुलाया और वे युवक वापस चले गए। 

विज्ञापन


परिजनों ने यह भी बताया कि सुबह 52 वर्षीय तरणजीत चारपाई पर मृत अवस्था में मिली, जिसके आसपास खून पड़ा था। उन्होंने महिला की हत्या की आशंका जताई है।  दूसरी ओर घटना को चोरी की अन्य घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हत्या के साथ-साथ घर में चोरी की घटना हुई भी बताई जा रही है। वही हत्या से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार भी काटे गए हैं। जिसकी जांच में सीन ऑफ क्राइम की टीम लगी है। 

सिविल लाइन एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं से जोड़कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। आगामी कार्रवाई नियम अनुसार की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें