फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के कोरोना योद्धाओं को मिली कोविड वैक्सीन की डोज, डीजीपी ने लगवाया पहला टीका

Thu, 04 Feb 2021 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस के फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को पुलिस मुख्यालय पंचकूला से हुई। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पहल करते हुए पहला टीका लगवाया।  

विज्ञापन


कोविड महामारी के खिलाफ सुरक्षा के लिए टीका लगवाने वाले अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे। अभियान के पहले दिन सबसे पहले डीजीपी ने टीका लगवाकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को हौसला बढ़ाया। इसके बाद डीजीपी राज्य सतर्कता ब्यूरो पीके अग्रवाल, डीजीपी क्राइम मोहम्मद अकील, एडीजीपी प्रशासन और आईटी एएस चावला, एडीजीपी सतर्कता अजय सिंघल, आईजीपी डॉ. एम रवि किरण, आईजीपी राजिंदर कुमार, सीपी पंचकूला सौरभ सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीका लगवाया।

यह भी पढ़ें - राज्यपाल ने नहीं दिया मिलने का समय, बरसात में कांग्रेस विधायकों का पैदल मार्च, पुलिस ने रोका
विज्ञापन

                    
डीजीपी ने कहा कि जब कोविड महामारी अपने चरम पर थी, तब पूरी पुलिस फोर्स ने निरंतर अग्रिम पंक्ति में रहकर काम किया। प्रदेश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अलावा, हमारे प्रत्येक अधिकारी और जवान ने निडर होकर गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, प्रवासी श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी और बुजुर्गों की देखभाल करना सुनिश्चित किया।

लॉकडाउन में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया व पुलिस के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते अब तक लगभग 3000 राज्य पुलिस कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से फ्रंटलाइन पर काम कर रहे 14 पुलिस कर्मियों को कोविड-19 के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन



वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित
डीजीपी ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए देश में 40 लाख से अधिक व्यक्तियों को पहले ही यह इंजेक्शन दिया जा चुका है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। डीजीपी ने समस्त पुलिस बल के साथ-साथ आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में आगे आएं और आने वाले दिनों में टीका अवश्य लगवाएं। साथ ही अन्य को भी जागरूक करें ताकि किसी के मन में टीकाकरण को लेकर भ्रम की स्थिति न रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें