हरियाणा में अब कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1000 पहुंच गई है। 25 और मरीजों की मौत के साथ ये आंकड़ा एक हजार को छू चुका है। जबकि 2488 नए कोरोना केस आने के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 96129 हो गई है। 319 मरीजों की हालत गंभीर है। 6754 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। रिकवरी रेट 77.72 प्रतिशत और संक्रमण की दर बढ़कर 60.38 प्रतिशत फीसद हो गई है।
फरीदाबाद में दो, गुरुग्राम में दो, सोनीपत में एक, करनाल में चार, हिसार में एक, पंचकूला में छह, कुरुक्षेत्र में एक, नूहं में दो, सिरसा में दो व कैथल में चार मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 279, गुरुग्राम में 336, सोनीपत में 205, रेवाड़ी में 71, अंबाला में 185, रोहतक में 133, पानीपत में 129, करनाल में 179, हिसार में 139, पलवल में 50, पंचकूला में 95, महेंद्रगढ़ में 48, झज्जर में 44, भिवानी में 69, कुरुक्षेत्र में 164, नूंह में 9, सिरसा में 57, यमुनानगर में 63, फतेहाबाद में 65, कैथल में 65, जींद में 62 व चरखी दादरी में 34 नए मरीज सामने आए हैं।
अब तक फरीदाबाद में 16139 , गुरुग्राम में 15599, सोनीपत में 6202, रेवाड़ी में 4581, अंबाला में 6008, रोहतक में 4253, पानीपत में 5870, करनाल में 5639, हिसार में 3875, पलवल में 1983, पंचकूला में 4205, महेंद्रगढ़ में 2563, झज्जर में 1917, भिवानी में 2072, कुरुक्षेत्र में 3764, नूहं में 973, सिरसा में 2415, यमुनानगर में 2889, फतेहाबाद में 1575, कैथल में 1831, जींद में 1365 व चरखी दादरी में 411 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।