फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 1450 नए पॉजिटिव, सात की मौत, स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय तक पहुंचा कोरोना

Mon, 31 Aug 2020 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय के चार स्टाफ सदस्य संक्रमित
  • सिरसा में तीन, कैथल में दो, फरीदाबाद-पंचकूला में एक-एक मरीज ने तोड़ा दम
  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 64732 हुई, मरने वालों का आंकड़ा 689 पहुंचा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में संक्रमित और मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 1450 नए संक्रमित मरीजों के साथ कुल कोरोनाग्रस्त मरीजों की संख्या 64732 हो गई है। जबकि सात और मरीजों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 689 हो गया है। सिरसा में तीन, कैथल में दो, फरीदाबाद-पंचकूला में एक-एक मरीज कोरोना का शिकार हो गया है।

विज्ञापन


संक्रमण की दर बढ़कर 5.66 प्रतिशत हो गया है। जबकि संक्रमण से रिकवरी रेट 81.32 प्रतिशत है। अब मरीजों की संख्या 34 दिन में दोगुनी हो रही है। 87428 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। उधर, कोरोना अब स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय तक पहुंच चुका है। हरियाणा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री स्टाफ के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित आए हैं। जबकि तीन और कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें क्लर्क, सेवादार और सहायक शामिल हैं।

 फरीदाबाद में 103, गुरुग्राम में 113, सोनीपत में 109, रेवाड़ी में 27, अंबाला में 114, रोहतक में 73, पानीपत में 154, करनाल में 135, हिसार में 86, पलवल में 24, पंचकूला में 78, महेंद्रगढ़ में 60, झज्जर में 38, भिवानी में 34, कुरुक्षेत्र में 57, नूंह में 8, सिरसा में 67, यमुनानगर में 60, फतेहाबाद में 17, कैथल में 40, जींद में 51 व चरखी दादरी में 2 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


अब तक फरीदाबाद में 12684, गुरुग्राम में 11931, सोनीपत में 4400, रेवाड़ी में 3522, अंबाला में 3842, रोहतक में 2986, पानीपत में 3635, करनाल में 2869, हिसार में 2324, पलवल में 1504, पंचकूला में 2230, महेंद्रगढ़ में 1748, झज्जर में 1236, भिवानी में 1395, कुरुक्षेत्र में 1761, नूहं में 740, सिरसा में 1371, यमुनानगर में 1631, फतेहाबाद में 946, कैथल में 1075, जींद में 631 व चरखी दादरी में 271 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

ठीक होने वालों में मरीजों में फरीदाबाद में 11776, गुरुग्राम में 10805, सोनीपत में 3709, रेवाड़ी में 2988, अंबाला में 3250, रोहतक में 2401, पानीपत में 2504, करनाल में 1911, हिसार में 1591, पलवल में 1401, पंचकूला में 1439, महेंद्रगढ़ में 1369, झज्जर में 1041, भिवानी में 1145, कुरुक्षेत्र में 1061, नूंह में 649, सिरसा में 805, यमुनानगर में 998, फतेहाबाद में 603, कैथल में 641, जींद में 371 व चरखी दादरी में 214  मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें