फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADGP Suicide Case: हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र का बयान, Y पूरन कुमार को न्याय न मिलना शर्मनाक

Sat, 11 Oct 2025 05:54 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि सरकार से अपील की कि वाई. पूरन कुमार के परिवार को तुरंत न्याय मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर पिछड़े और शोषित व्यक्ति के साथ खड़ी है। जहां हमारी जरूरत पड़ेगी, हम उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
राव नरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। चंडीगढ़ में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में राव नरेंद्र ने कहा कि हम आज यहां एडीजीपी वाई. पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देने आए हैं। इन्होंने मेरे कार्यकाल में मेरे साथ काम किया था। पूरे देश में लोग इस घटना से चिंतित हैं। जब इतने बड़े अधिकारी को न्याय नहीं मिलता, तो आम जनता को क्या न्याय मिलेगा।

विज्ञापन


राव नरेंद्र ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को मानने वाले एक अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार हुआ। उन्हें इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है। उन्होंने हरियाणा सरकार से तत्काल इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अब तक परिणाम दिखा देने चाहिए थे। सरकार की चुप्पी संदेह पैदा करती है।

कांग्रेस नेता ने सरकार से अपील की कि वाई. पूरन कुमार के परिवार को तुरंत न्याय मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर पिछड़े और शोषित व्यक्ति के साथ खड़ी है। जहां हमारी जरूरत पड़ेगी, हम उनके साथ होंगे। राव नरेंद्र ने एलान किया कि अगले तीन दिनों में हरियाणा के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी इस मामले को लेकर आंदोलन करेगी और सरकार से जवाब मांगेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं, जो अन्याय का शिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें