फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन के इस्तीफे और गुटबाजी पर बोले तंवर, नेताओं को दी बड़ी नसीहत

Sun, 31 Jul 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रधान अशोक तंवर प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कैप्टन अजय यादव के इस्तीफे और पार्टी में गुटबाजी को लेकर खुलकर बातचीत की। डॉ. तंवर रविवार दोपहर को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन केडिया के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि कैप्टन अजय यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है, उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है, केवल नेताओं को सार्वजनिक ब्यानबाजी से परहेज करना चाहिए और किसी भी तरह की परेशानी से पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाना चाहिए। कांग्रेस में सभी नेता अपने ढंग से काम कर पार्टी को मजबूत कर रहे है।

इनैलो द्वारा कांग्रेस को लेकर की जा रही टिप्पणी के संबंध में तंवर ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है, जबकि इनैलो का जनाधार खत्म होता जा रहा है। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश में कॉलेजों में प्रवेश सीटें बढ़ाए जाने को लेकर विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे आन्दोलन का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। कांग्रेस भी विद्यार्थियों के इस आंदोलन में उनके साथ है।
विज्ञापन

सरकार के स्वर्ण जयंती समारोह का स्वागत करती हैं कांग्रेस

अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
तंवर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के स्वर्ण जयंती समारोह का स्वागत करती है और इस समारोह में सरकार के साथ है। लेकिन सरकार को चाहिए कि वह इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करें और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाए। हमने सरकार से सिरसा में स्वर्ण जयंति वर्ष के अवसर पर मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का गौरवशाली अतीत रहा है। हरियाणा केवल गुडग़ांव के मॉल और फरीदाबाद की इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है। यह तीन ऐतिहासिक युगों, गीता उपदेश, महाभारत, बीरबल, रजिया बेगम के इतिहास से भी ओत प्रोत है। हरियाणा को विश्व धरोहर कहा जाए, तो अतिशोक्ति नहीं है।
विज्ञापन

धनखड़ की पदयात्रा एक ढकोसला है

ashok tanwar
एक सवाल के जवाब में डॉ. अशोक तंवर ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए आरंभ की गई पदयात्रा को ढकोसला करार दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री किसानों के नाम पर राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से ही यह पदयात्रा कर रहे हैं जबकि वास्तविकता ये है कि प्रदेश भाजपा सरकार ने अपने करीब पौने दो साल के शासन में एक भी ऐसी परियोजना लागू नहीं की जो सीधे तौर पर किसानों को लाभ प्रदान कर सके।

चुनावों से पूर्व भाजपा ने किसानों से वायदा किया था कि उनके हितों के लिए सत्ता में आते ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा मगर ये दावे आज भी महज दावे ही बने हुए हैं। भाजपा कभी भी किसान हितैषी नहीं हो सकती क्योंकि यह पूंजीपतियों की पार्टी ही मिले और हमेशा उनके हितों को लेकर ही निर्णय लेती आई है।

डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा पहले पशु बीमा योजना और अब फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को गुमराह करने पर तुली है। यह सरकार कमेरे वर्ग की चिंता छोड़कर कारपोरेट की चिंता ज्यादा करती है। किसानों के साथ-साथ सभी वर्गों के हित केवल कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं और भाजपा का असली चेहरा अब उजागर हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें