फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हरियाणा सरकार की सर्वदलीय बैठक का किया बहिष्कार

Sat, 12 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार की ओर से शनिवार को जाट आरक्षण बिल और एसवाईएल के मुद्दे पर बुलाई गई बैठक का बायकॉट किया। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि दोनों मुद्दों पर प्रदेश सरकार का रुख साफ नहीं है, जबकि कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सर्वदलीय बैठक के लिए जिस तरह मुख्य सचिव के मार्फत निमंत्रण भेजा, वह भी गलत है। सरकार के रवैये को देखते हुए कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में नहीं जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किरण चौधरी के साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी मौजूद थे। किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और केंद्र में भाजपा की ही सरकारें हैं, इसलिए मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि एसवाईएल मामले पर क्या हरियाणा भी पंजाब के खिलाफ सदन में कोई बिल लाएगा? उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब को एसवाईएल के लिए अधिग्रहीत भूमि को डी-नोटिफाई करने का बिल लाने से रोकेगी?

किरण चौधरी ने कहा कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र के लिए उन्होंने 107 प्रश्न दिए हैं। अब देखना है कि इनमें से सरकार कितने प्रश्नों का जवाब देगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने टेल तक पानी पहुंचाने, किसानों को मुआवजा देने, म्हारा गांव जगमग गांव की विफलता, मनरेगा के बजट में कटौती संबंधी चार कालिंग मोशन और तीन रेजोलुशन प्रस्ताव भी दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा के लिए एसवाईएल का मुद्दा सबसे अहम है। इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के रुख के बारे में पूछे गए सवाल का उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए कहा कि एसवाईएल को लेकर वही पार्टी कार्रवाई कर सकती है जो सत्ता में हो। आज पूरे मामले पर भाजपा को ही संज्ञान लेना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या बादल सरकार के साथ दे रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बात की जाएगी, इस पर डॉ. तंवर ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पंजाब कांग्रेस के रवैये का कड़ा विरोध करती है और प्रदेश कांग्रेस हरियाणा के हितों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में आना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार एसवाईएल का पानी लाए, कांग्रेस इस मामले में सरकार का समर्थन करेगी।

भुक्कल के बयानों पर आलाकमान ले रहा संज्ञान : तंवर
हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल की ओर से हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और विधायक दल की नेता किरण चौधरी के खिलाफ की गई बयानबाजी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अशोक तंवर ने कहा कि इस मामले में आलाकमान संज्ञान ले रहा है। क्या गीता भुक्कल के खिलाफ कार्रवाई होगी, इस सवाल पर तंवर ने कहा कि पार्टी में किसी तरह की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। पार्टी के लिए प्रदेश का भाईचारा महत्वपूर्ण है। किरण चौधरी ने कहा कि हम गीता भुक्कल से फोन पर बात करके गए थे। वे घर पर नहीं थीं, ऐसे में हम उनके घर जाकर क्या करते। भुक्कल ने फोन पर कहा था कि वे चंडीगढ़ के रास्ते में हैं और उन्हें किसी बैठक में हिस्सा लेने जाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें