फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में साढ़े 3 हजार कंप्यूटर टीचरों की भर्ती प्रक्रिया नवंबर तक लटकी

Tue, 05 Jul 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर टीचरों के कुल 3336 पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती नवंबर माह तक लटक गई है। 30 मई को सेवामुक्त कर दिए गए कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचरों की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को जस्टिस तजिंदर सिंह ढींढसा ने अगली सुनवाई की तिथि 15 नवंबर तय कर दी। इस मामले में पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचरों की भर्ती पर अंतरिम रोक लगा दी थी, जो अब सुनवाई की अगली तिथि तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहले से कार्यरत 2600 कंप्यूटर टीचरों का 31 मई को अनुबंध समाप्त होने पर उन्हें सेवामुक्त कर दिया है। इस बीच सरकार ने हटाए गए कंप्यूटर टीचरों के स्थान पर कांट्रैक्ट पर ही 3336 पद भरने का फैसला किया था। हाईकोर्ट में दायर याचिका में यह मामला उठाए जाने पर कोर्ट ने इस भर्ती पर रोक लगा थी।

अब मामले की सुनवाई नवंबर तक स्थगित होने से प्रदेश सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा की है, क्योंकि सरकार पहले से कार्यरत कंप्यूटर टीचरों को हटा चुकी है और नई भर्ती होना संभव नहीं है। ऐसे में इस शिक्षा सत्र के दौरान सरकारी स्कूलों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि सरकार हटाए गए कंप्यूटर टीचरों को फिर से बुलाकर इस समस्या का समाधान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें