फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: सीएम बोले- बीपीएल की संख्या 15 से 29 लाख हुई, प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा लाभ

Tue, 10 Jan 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1.32 लाख परिवार ऐसे हैं, जो इनकम टैक्स रिर्टन भरते हैं। 51,489 सरकारी व अनुबंधित कर्मचारी हैं। इसी प्रकार, 2119 सरकारी पेंशनधारक हैं। 1.80 लाख रुपये से अधिक आय वाले 3,44,821 परिवार हैं, जिनके नाम बीपीएल सूची से बाहर हुए हैं। इनके द्वारा कोई शिकायत आने पर आय का दोबारा सर्वे किया जा सकता है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार द्वारा बीपीएल परिवारों की आय सीमा 1.20 लाख से बढ़ाकर 1.80 लाख करने से बीपीएल परिवारों की संख्या 15 से बढ़कर 29 लाख हो गई है। ऐसे में सरकार सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पहले इन 29 लाख परिवारों के लिए सरकारी सुविधाओं की व्यवस्था करेगी। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन और स्वाभिमान (पांच एस) शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पीपीपी के माध्यम से ऑटोमेटिक राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बीपीएल आय के नये मानदंड के अनुसार 12 लाख नये परिवारों का नाम बीपीएल सूची में जुड़ा है। गलत ढंग से किसी का राशन कार्ट नहीं काटा गया है। हमारी मंशा गलत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 1.32 लाख परिवार ऐसे हैं, जो इनकम टैक्स रिर्टन भरते हैं। 51,489 सरकारी व अनुबंधित कर्मचारी हैं। इसी प्रकार, 2119 सरकारी पेंशनधारक हैं। 1.80 लाख रुपये से अधिक आय वाले 3,44,821 परिवार हैं, जिनके नाम बीपीएल सूची से बाहर हुए हैं। इनके द्वारा कोई शिकायत आने पर आय का दोबारा सर्वे किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना 9 हजार बिजली बिल वाले भी बीपीएल से बाहर
इसके अलावा, 2 लाख औद्योगिक श्रमिक तथा 4 लाख रुपये से अधिक फसल बिक्री करने वाले 7,416 किसानों का भी डाटा हमारे पास आया है। इन दोनों श्रेणियों का दोबारा सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों का सालाना 9 हजार रुपये से अधिक बिजली बिल आता है, ऐसे 2,27,000 परिवारों का नाम भी बीपीएल सूची से बाहर हुआ है।

शिकायत का निपटारा नहीं होने पर जनवरी का राशन मिलेगा
सीएम ने आज इस संदर्भ में सभी जिलों के एडीसी की बैठक ले 15 दिन में राशनकार्ड संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए कहा है। यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो जिनका नाम कटा है उन्हें जनवरी माह का राशन सरकार देगी। जिनका नाम बीपीएल सूची से बाहर हुआ है। वे 18001802087 और 1967 टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

पीपीपी डाटा अपडेट के लिए लगाए जाएंगे शिविर
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र में दर्ज विवरण के अपडेट के लिए जिला, खंड और गांव स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा एडीसी कार्यालय और ई दिशा केंद्रों में भी विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को इस संदर्भ में आयोजित बैठक के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पीपीपी में डाटा के अपडेशन के कार्य में तेजी लाई जाए और इस कार्य को 25 जनवरी तक अवश्य पूरा किया जाए। जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। पीपीपी में जन्म तिथि, आय, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय सहित 21 विभिन्न कॉलम अपडेट किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें