फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, दिवाली की बधाई व शुभकामनाएं दी

Mon, 28 Oct 2024 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

सीएम ने भेंट के दौरान सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने भेंट के दौरान सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा- राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर समस्त अपने हरियाणा के परिवारजनों की तरफ से दिवाली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

उन्होंने आगे लिखा- आपके प्रेरणादायक व्यक्तित्व, स्नेह और आत्मीयता से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उसके बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप की प्रतिमा भेंट कर दिवाली की बधाई व शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें