उन्होंने कहा कि ग्रुप-डी के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 20 व 21 को होगी। उन्होंने कहा कि जेबीटी अध्यापकों के लिए अंतर-जिला स्थानान्तरण नीति तैयार कर ली गई है। वर्ष 2004, 2008 व 2011 बैच के अध्यापकों द्वारा दिए गये स्टेशन व जिले के विकल्प को पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2004 के लिए दिए 1, 2, 3 विकल्पों को अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 बैच के अध्यापकों द्वारा दिए गए जिलों के विकल्प को आठ दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
नई विधानसभा के लिए जमीन जल्द उपलब्ध होगी
हरियाणा विधानसभा के नये भवन के लिए चंडीगढ़ में जमीन के संबंध में में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 एकड़ जमीन हरियाणा चंडीगढ़ को दी जानी है। जो जमीन दी जानी थी उसका कुछ हिस्सा सुखना कैचमेंट एरिया में है। वन्य जीव संरक्षित एरिया के संबंध में केंद्र सरकार ने भी राज्यों को नये सिरे से तय करने को कहा है। पंजाब, हरियाणा व चडीगढ़ प्रशासन अपने-अपने स्तर पर बैठक कर चुके हैं। अब सुखना कैचमेंट एरिया में यह तय करना है कि उसका एरिया कितना वन्य जीव संरक्षित एरिया में आता है। उन्होंने बताया कि फिर भी जमीन फंसती है तो कहीं दूसरी जगह जमीन देंगे या दूसरा रास्ता निकालेंगे।
किसके पास कितनी भूमि, पूरे हरियाणा में चल रहा है सर्वे
मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे देश में हरियाणा में पहली बार पूरे राज्य की मैपिंग करवा रहा है ताकि पता चल सके कि किसके पास कितनी जमीन है। इसके लिए हरसेक, राज्य का साइंस विभाग और सर्वे आफ इंडिया की टीम राज्य में काम कर रही है। सोनीपत व करनाल में मैपिंग भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में न तो लोगों को पता है और न ही विभागों को पता है कि उनके पास कितनी जमीन है। उन्होंने बताया कि हमारा अनुमान था कि राज्य में खेती भूमि करीब 82 लाख एकड़ होगी लेकिन जब लोगों से अपनी जमीन का पंजीकरण कराने की बात कही तो यह जमीन 92 लाख एकड़ निकली।