फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठकः अफसरों को सीएम मनोहर लाल का निर्देश, ट्रीटेड वेस्ट वाटर के ज्यादा इस्तेमाल की योजना करें तैयार

Wed, 13 Oct 2021 02:21 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को वेस्ट वाटर के दोबारा इस्तेमाल को लेकर समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पानी के अधिक इस्तेमाल को लेकर योजना तैयार की जाए। इस योजना को सभी विभागों के अधिकारी स्पेशल बैठक बुलाकर तैयार करें। वेस्ट वाटर को ट्रीट करने के बाद उसका अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वेस्ट वाटर को ट्रीट करने के बाद उसका अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री मंगलवार को चंडीगढ़ में वेस्ट वाटर के दोबारा इस्तेमाल संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में जल के संकट को देखते हुए जहां-जहां पर शोधित किए गए जल का उपयोग किया जा सकता है, वहां पर अधिक से अधिक मात्रा में इसका उपयोग करने के लिए योजना बनाकर कार्य करें। संबंधित विभागों के अधिकारियों की ओर से इस विषय पर स्पेशल बैठक बुलाकर काम को सिरे चढ़ाया जाए। मनोहर लाल ने कहा कि पावर प्लांट में इस्तेमाल किए जाने के लिए शोधित जल की आपूर्ति की जानी चाहिए। इसके लिए जो भी आवश्यक तकनीक या इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना हो, करें। इससे भविष्य के लिए पीने योग्य पानी की अधिक से अधिक बचत हो सकेगी। वहीं, उद्योगों और भवन निर्माण साइटों पर भी शोधित जल का इस्तेमाल किए जाने की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-सोनीपत: झूठी शान के लिए परिवार के तीन लोगों की हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 2016 में पूरे परिवार को मारी थी गोलियां
विज्ञापन


एक अथॉरिटी करे पूरी देखरेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि शोधित जल का अधिक से अधिक इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए एक अथॉरिटी तय की जानी चाहिए। यह अथॉरिटी ही सभी संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों, एचएसआईआईडीसी एवं अन्य प्राधिकरणों से तालमेल बनाकर योजना को आगे बढ़ाए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, ऊर्जा विभाग के एसीएस पीके दास, सिंचाई विभाग के एसीएस देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें