फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फौगाट मामले में बोले सीएम- निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, दोषी को बख्शेंगे नहीं

Tue, 09 Jun 2020 01:21 PM IST
खुशबू गोयल अमित रूखाया, रतिया (हरियाणा)

सार

  • रतिया पहुंचे सीएम मनोहर लाल पत्रकारों से हुए मुखातिब
  • 31 अगस्त के बाद प्राइमरी स्कूल खोलने पर करेंगे विचार
  • भूना शुगर मिल पर दो टूक, वो बिक चुकी है, अब हमारे हाथ में कुछ नहीं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी नेता सोनाली फौगाट और मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह के बीच हुए विवाद में सीएम मनोहर लाल ने स्पष्ट कहा कि निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होगा और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने रतिया के इंपीरियल गार्डन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से जो शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी वो की जाएगी। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल रतिया में मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत रतिया के उन किसानों को मिलने पहुंचे थे जिन्होंने अपने खेत में धान की जगह पर वैकल्पिक फसल की बिजाई की है। वैकल्पिक फसल गन्ना के लिए भूना शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की मांग पर सीएम ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भूना शुगर मिल अब हमारे पास नहीं है। पिछली सरकार ने इसे प्राइवेट कंपनी को बेच दी थी, अब उस प्राइवेट फर्म पर है कि वो इसमें शुगर मिल चलाना चाहते हैं या कुछ और इंडस्ट्री।  

लॉकडाउन के चलते बंद पड़े स्कूलों को खोलने के सवाल पर कहा कि फिलहाल 15 अगस्त तक सीनियर सेकेंडरी स्तर के स्कूल खोलने के बारे में कोई विचार नहीं है और 31 अगस्त तक प्राइमरी स्कूलों को खोलने का कोई विचार नहीं है। इसके बाद स्कूलों को खोलने के बारे में कोई रणनीति पर विचार होगा। पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा इस साल को जीरो एजुकेशन इयर घोषित करने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल में सीएम मनोहर लाल ने इंकार करते हुए कहा कि इससे हजारों-लाखों विद्यार्थियों का एक साल खराब होगा। ऐसा करना उचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन


धान की जगह वैकल्पिक कृषि व्यवस्था अपनाने वालों किसानों से बातचीत के बारे में पूछे जाने पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसानों ने इस मामले में कई सुझाव दिए हैं। इनमें ढेंचा बीज की रिव्यू करने, बागवानी व अन्य उपाय शामिल हैं। कोरोना के खिलाफ सरकार की आगामी रणनीति पर कहा कि सरकार अपने स्तर पर पूरे प्रबंध कर रही है और गृह मंत्रालय व केंद्र सरकार की सारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।

लॉकडाउन के चलते इंडस्ट्रीज में जान फूंकने के लिए सरकार प्रत्येक संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि घग्गर का प्रदूषण दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, विधायक दुड़ाराम, लक्ष्मण नापा, देवेंद्र सिंह बबली, जिलाध्यक्ष वेद फुलां, डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, एसपी राजेश कुमार सहित नेता व अधिकारी मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें