फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा के चार्जशीट होने और दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई पर CM खट्टर बोले...

Mon, 05 Feb 2018 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
मनोहर लाल और भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मानेसर जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार्जशीट होने और दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई मामले में सीएम खट्टर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। हुड्डा के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुटकी ली है। रोहतक में राहगीरी डे के शुभारंभ के बाद उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी करनी होगी, भगवान उसे वैसा ही वरदान देंगे।   
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मानेसर जमीन घोटाले में सीबीआई के चार्जशीट पेश करने पर उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है। सीबीआई के हाथ में कुछ प्रमाण लगे होंगे तभी चार्जशीट दाखिल की है। इस सरकार में दोषी कोई भी हो, उसे दंड मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो पहले यह कह रहे थे कि उनकी जांच करा ली जाए उन्हें अब डरने की जरूरत नहीं है।

कश्मीरी छात्रों से मारपीट को सामान्य घटना बताया
महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू एंड कश्मीर की मुख्यमंत्री कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य घटना थी। बाइक के टकराने पर विवाद हुआ था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन अन्य नामजद है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें