फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों की खेमेबाजी से परेशान खट्टर ने पीएम मोदी से मांगा समय

Fri, 10 Mar 2017 09:26 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
CM Khattar With PM Modi - फोटो : File Photo
विज्ञापन
असंतुष्ट विधायकों के दबाव के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांग लिया है। 11 मार्च को विभिन्न राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद खट्टर को किसी भी समय दिल्ली बुलाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर आलाकमान कोर कमेटी की बैठक में बड़ा निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन


वर्तमान में पार्टी में असंतुष्ट विधायकों की खेमेबाजी बढ़ती जा रही है। इन विधायकों को सरकार के ही एक मंत्री का वरद हस्त प्राप्त है। पिछले कुछ दिनों में इन विधायकों की कई अहम और गुप्त बैठकें हो चुकी हैं। मामले ने तूल तब पकड़ा, जब कांग्रेस के विधायक कुलदीप शर्मा ने यह खुलासा कर दिया कि भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं और गुड़गांव से भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल से उनकी मीटिंग भी हो चुकी है।

ऐसे में प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए सीएम की ओर से समय मांगा जाना इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 16 मार्च को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पूरे 12 घंटे बैठकों का दौर चलना है, जिसमें विधायक दल की बैठक, मंत्रिमंडल की बैठक और कोर कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

- फोटो : File Photo
मोदी से ताकत का टानिक लेने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और संघ के वरिष्ठ नेता इस बैठक में क्या निर्णय लेते हैं, यह देखने का विषय होगा। सूत्रों के मुताबिक बैठक में असंतुष्ट विधायकों और उन पर हाथ रखने वाले मंत्री जी को अनुशासन की भाषा सटीक शब्दों में पढ़ाई जा सकती है।

यह है मामला
दक्षिण हरियाणा के अधिकांश विधायकों सहित कुल 16 विधायक सरकार की नीतियों से नाराज चल रहे हैं। 16 मार्च को शाम छह से आठ बजे तक हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप और सांसदों की बैठक रखी गई है। इसमें देखना होगा कि जाट आरक्षण के खिलाफ बीते वर्ष मुखर रहने वाले कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी शामिल होते हैं या नहीं। चूंकि जाट नेता उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। बीजेपी हाईकमान सभी से बातचीत के बाद ही उचित कदम उठाएगा, चूंकि जाट आंदोलन के साथ ही असंतुष्ट विधायक पार्टी और सरकार की मुश्किलें बढ़ाए हुए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें