हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : File Photo
सिंगल विंडो पर आने वाली शिकायतों का समाधान न होने पर वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक ली। इस बैठक में तमाम विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में हुडा अधिकारियों ने बताया कि सीएम ने सिंगल विंडो की शिकायतों पर सभी विभागों से विवरण मांगा। वहीं, अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों को लेकर सख्त हिदायतें दीं।
हुडा के उच्च अधिकारियों ने बताया कि सीएम ने सिंगल विंडो पर आने वाली शिकायतों के लिए अधिकारियों को डेडलाइन तय करने को कहा है। सीएम ने कहा तय समय में शिकायतों का समाधान न करने पर अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सिंगल विंडो के जरिये अधिकारियों के खिलाफ आने वाली शिकायतों पर एक महीने में कार्रवाई हो। खामी पाए जाने पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
हुडा के चेयरमैन होने के नाते सीएम खट्टर ने बैठक में सिंगल विंडो के जरिये हुडा में आने वाली शिकायतों का ब्योरा मांगा। सीएम ने इस पर हुडा अधिकारियों को विशेष हिदायतें दी। सीएम ने कहा कि हुडा में शिकायतों के जल्द समाधान पर नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जाएं। इसके अलावा वर्षों से पेंडिंग कंप्लेंट का समाधान न होने पर अधिकारियों पर सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं।
एडमिनिस्ट्रेटर हुडा में दो जनवरी तक 1262 शिकायतें
सीएम विंडो के जरिये एडमिनिस्ट्रेटर पंचकूला के पास 2 जनवरी 2017 तक कुल 1262 शिकायतें आईं। इनमें से 1002 शिकायतों पर सुनवाई हुई। जबकि 239 शिकायतें इन एक्शन और 113 शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
'विधायक ने कुछ नहीं कराया'
Manohar Lal Khattar
- फोटो : File Photo
विधायक ने कुछ नहीं कराया
15 से 20 दिन हो गए हैं, सेक्टर में झाड़ू तक नहीं लगा है। जहां देखों वहां गंदगी के ढेर हैं। पंचकूला विधायक ने 3 अगस्त को आश्वासन दिया था कि 3 नवंबर तक हर समस्याका समाधान करा देंगें। लेकिन कुछ भी नहीं कराया। अब तो सेक्टर में सफाई कर्मी भी नहीं आते। -रविंदर शर्मा, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला।
निगम को काम कराने चाहिए
2010 के बाद सड़कों की रिकारपेटिंग का काम नहीं हुआ है। हुडा ने नगर निगम को सेक्टर ट्रांसफर किया है तो निगम को यहां काम कराने चाहिए।
-एससी डोगरा, निवासी, सेक्टर-25 पंचकूला।
सड़कें टूटी हुई हैं
सेक्टर में डेढ़ और तीन मरले के प्लॉटों के एरिया में सड़कें पूरी तरह से टूटी हुई हैं। पंद्रह दिन से सेक्टर में सफाई भी बंद है।
-जीके महाजन, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला।
बस क्यू शेल्टर बैठने लायक नहीं
बस क्यू शेल्टर में गोबर के ढेर हैं। बसों का इंतजार करने के लिए सड़कों पर खड़ा होना पड़ता है।
-नीतू, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला।
टूटी सड़कों से हादसे बढ़ गए हैं। हम दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। सड़कों की रिकारपेटिंग जल्द न कराई गई तो मुश्किलें बढ़ेंगी।
-शैली और शिवानी, निवासी सेक्टर-25 पंचकूला।