फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी में नियुक्ति पा चुके युवाओं के लिए सीएम मनोहर लाल की चिट्ठी, क्या लिखा है इसमें पढ़ें

Sat, 20 Jul 2019 10:34 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
हरियाणा में पारदर्शी तरीके से योग्य युवाओं को रोजगार देने का दावा करने वाली मनोहर सरकार ने नौकरियां पा चुके युवाओं को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम मनोहर लाल ने सभी नवनियुक्तों को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है। अपनी भावना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन युवाओं को क्रांति के अग्रिम सिपाही के तौर पर संबोधित करते हुए उनसे हरियाणा को सामाजिक, आर्थिक, सुशासन के नजरिए से सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कौशल, ज्ञान और परिश्रम के बल पर हरियाणा सरकार की नौकरी में चयनित हुए युवाओं को पत्र लिखते हुए कहा है कि यह क्षण आपके और आपके परिवार के लिए गर्व एवं हर्ष के हैं। यह आपके गांव, नगर, जिला और पूरे प्रदेश के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि का समय महज इसलिए नहीं है कि आपको सरकारी नौकरी मिली है, अपितु आप प्रदेश में बीते कई दशकों से सरकारी भर्तियों के चयन में भाई-भतीजावाद, सिफारिश और रिश्वत के मकड़जाल को खत्म करने के लिए प्रारंभ की गई क्त्रसंति के आप अग्रिम सिपाही बनकर विजयी हुए हैं।

हरियाणा में तकरीबन 70 हजार युवाओं को अब तक सरकारी सेवा में उनके कौशल के आधार पर लिया जा चुका है। ऐसे युवाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पत्र लिखने की मंशा स्पष्ट है। वो चाहते हैं कि अयोग्यता को परास्त करते हुए जो विजय उन्होंने प्राप्त की है, उसके आधार पर अगले 25 से 30 साल राज्य की जनता की सेवा करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव जैन, मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें