फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न हवाई जहाज न लाइसेंस और न ही उड़ान, फिर भी कर दिया एयरपोर्ट का उद्घाटन...हद है

Fri, 17 Aug 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
हद है, न हवाई जहाज उड़ा और न ही उतरा। उड़ान के लिए लाइसेंस तक नहीं मिला है और इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया। जिस कंपनी को हवाई सेवाओं के लिए लाइसेंस मिला है, उसके पास जहाज तक नहीं है। इनके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार में एयरपोर्ट का बुधवार को 15 अगस्त पर उद्घाटन कर दिया। सीएम का कहना है कि दो महीने में हिसार से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। लंबे समय से हिसार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात देने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने 15 अगस्त को एविएशन हब के यात्री टर्मिनल का उद्घाटन कर दिया। उनके साथ वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी थे। हिसार से हवाई सेवा शुरू होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस संबंध में कंपनी की तैयारियां चल रही हैं। लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में हिसार से चंडीगढ़ और हिसार से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके बाद हिमाचल के पर्यटन स्थलों के लिए हवाई सेवा शुरू करेंगे। इस बारे में हिमाचल सरकार से बातचीत चल रही है।

तीन चरणों में विकसित होगा समेकित हवाई अड्डा: सीएम
सीएम ने कहा कि हिसार में तीन चरणों में समेकित हवाई अड्डा विकसित किया जाएगा। पहले चरण में हिसार-चंडीगढ़ की यात्री सेवाएं शुरू होंगी। दूसरे चरण में हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग और स्पाइज जेट के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दूसरे और तीसरे चरण की डीपीआर 18 महीने में तैयार कर लेंगे। हवाई अड्डे के दूसरे और तीसरे चरण के लिए राजकीय पशुधन फार्म की 3600 एकड़ भूमि का हस्तांतरण नागरिक उड्डयन विभाग को किया गया है। सीएम ने कहा कि हवाई अड्डे को राजनीतिक फायदे या चुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन


सप्ताह में छह उड़ान दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए होंगी
पिनाकल एयरवेज लिमिटेड की ओर से सप्ताह में छह उड़ान सेवाएं दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए शुरू की जाएंगी। यात्रियों से लगभग 1450 रुपये किराया लिया जाएगा। 2800 से 3000 रुपये वाईव्ल गैप फंडिग (वीजीएफ) हरियाणा की ओर से दिया जाएगा। दूसरे व तीसरे चरण में कार्गो टर्मिनल, एमआरओ, फलाइंग क्लब, सिविल एविएशन यूनिवर्सिटी और एयरो डिफेंस यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें