पिछले नौ माह से एक-एक कदम सोच समझकर चल रही सरकार मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के विदेश दौरे से पहले आक्रामक मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री ने इसका खुलासा शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में किया। पूरी तैयारी के साथ खट्टर ने विपक्ष की करतूतों का पुलिंदा मीडिया के सामने उजागर किया।
उन्होंने यह भी साफ किया कि नौ माह के कार्यकाल में सरकार का ध्यान विकास की तरफ था। अब समय आ गया है कि विपक्ष की करतूतों को उजागर किया जाए। अब तक की 125 विजिलेंस जांच का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि अब सही समय आ गया है, घोटाले और उजागर होंगे। रैक्सिल घोटाले में सीबीआई जांच बानगी भर है।
वाड्रा लैंड डील मामले में गठित किया गया जांच आयोग छह माह में अपनी रिपोर्ट दे देगा। इसके बाद सीएलयू के नाम से हरियाणा में जो उद्योग चलाया गया है, उसका खुलासा होगा।