फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स से मिलकर भावुक हुए CM, साझा की 50 साल पुरानी यादें

Mon, 08 Aug 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
अमर उजाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के सम्मान समारोह में स्टूडेंट्स से मिलकर सीएम खट्टर भावुक हो गए और उन्होंने 50 साल पुरानी यादें ताजा की।  सीएम ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा पहली बार 1967 में उन्होंने पांच स्कूलों के 41 स्कूली विद्यार्थियों के साथ चंडीगढ़ का भ्रमण किया जो ताउम्र यादगार रहेगा। सीएम ने कहा कि छोटे गांवों और शहरों से चंडीगढ़ जैसे शहर में पहुंचने पर विद्यार्थियों को एक अलग एक्सपोजर मिलता है, जो हमेशा के लिए यादगार पल बन जाते हैं।
विज्ञापन


पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पहुंचने वाले करीब 50 फीसदी विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार चंडीगढ़ का दौरा करने का मौका मिला। सीएम ने कहा कि यह मौका उन्हें उस वक्त मिला जब सातवीं के छात्र थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ को सिटी ऑफ ब्यूटी और सिटी ऑफ रोजेज बताया

अमर उजाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ को सिटी ऑफ ब्यूटी और सिटी ऑफ रोजेज बताते हुए सीमए ने कहा कि यह उत्तर भारत के सभी शहरों से साफ सुथरा और अच्छा है। अमर उजाला की पहल पर जिन छात्रों को यह मौका मिला है यह उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ऐसे अनुभव हमेशा याद करने लायक होते हैं। गांव या छोटे शहरों से आने वाले बच्चों को पहली बार अट्टालिकाएं देखने का मौका मिलता है तो कई ऐसे अनुभव भी हासिल किए जो जीवन में शायद पहली बार मिला होगा।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि इस शहर को आर्किटेक्ट ने बेहतरीन शक्ल दी, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने इस सम्मान समारोह में पहुंचे विद्यार्थियों के बारे में कहा कि पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मेहनत का फल है।

उनकी पढ़ाई को इस सम्मान समारोह के जरिये मान्यता मिली है। इससे उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़कर अलग अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें