फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को लेकर BJP सरकार का बड़ा फैसला

Sun, 11 Sep 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
CM Khattar - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
वाड्रा डीएलएफ लैंड डील की जांच के लिए गठित किए गए ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को लेकर भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट सौंपने के दस दिन बाद भी सरकार ने रिपोर्ट को उजागर नहीं किया है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने सभी तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर अध्ययन करवा लिया है। गेंद अब केंद्र सरकार के पाले में है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व रिपोर्ट को उजागर करने से पहले नफा नुकसान का आंकलन करने में लगा है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस संदर्भ में आलाकमान से बात हो गई है। रिपोर्ट की एक कॅापी आलाकमान के पास भी पहुंच गई है, लेकिन रिपोर्ट को उजागर करने के लिए अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार ने फिलहाल इस मुददे को छेड़ने से मना कर दिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
प्रकाश सिंह की रिपोर्ट का हाल देखने के बाद केंद्र सरकार ने फिलहाल इस मुददे को छेड़ने से मना कर दिया है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पार्टी इस बारे में कच्चा काम नहीं करना चाह रही है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी के एक धड़े ने यह राय दी है कि रिपोर्ट को नवंबर के अंत में उजागर किया जाए, लेकिन पार्टी में इस बात को लेकर सहमति अभी तक नहीं बन सकी है। बता दें कि  पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष एक साथ चुनाव होने हैं।

रिपोर्ट नवंबर में उजागर होगी तो चुनाव से पहले एक बार फिर से हलचल होगी। हरियाणा में पहली बार बनी भाजपा सरकार ने आने के साथ ही सरकार ने ढींगरा आयोग का गठन कर दिया था।

आयोग ने दो बार समय सीमा बढ़वाने के बाद गत 31 अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले यह कह चुके हैं कि सरकार रिपोर्ट को उजागर करे। उन्होंने विधानसभा में भी यह बात कही है कि एक इंच जमीन का लाभ उन्होंने किसी को नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें