विधानसभा सत्र के दौरान रामकिशन के मुद्दे पर बोलते खट्टर
दिल्ली में OROP की मांग को लेकर जान देवे वाले पूर्व सैनिक रामकृष्ण के बारे में सीएम ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि पूर्व सैनिक रामकिशन ने अपनी तकलीफों के चलते सुसाइड किया था।
घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए खट्टर ने कहा कि शहीद का सम्मान नहीं दिया जा सकता आर्थिक तकलीफ में मदद दी जा सकती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल व कांग्रेस के नेता राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को उछाल रहे हैं। न्यायालय ने भी मामले में मना किया है और हम भी मना कर रहे हैं।
सीएम ने बड़ी घोषणा करते बताया कि पिछले सात साल से बंद पड़े खानक के पहाड़ों में अगले महीने की एक तारीख से खनन शुरू होगा। खनन शुरू होने से रोजगार मिलने के साथ विकास के लिए मैटीरियल भी आसानी से उपलब्ध होगा।