फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana CET 2022: रोडवेज ने बढ़ाया बुकिंग का समय, अभ्यार्थी ऐसे उठा सकते मुफ्त यात्रा का लाभ

Fri, 04 Nov 2022 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि सीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को गृह जिले से परीक्षा केंद्र तक की परिवहन की व्यवस्था हरियाणा रोडवेज ने की है। उन्होंने कहा कि अगर अभ्यर्थी वर्तमान में किसी अन्य जिले में रह रहा है तो उसे हरियाणा रोडवेज की नियमित सेवा में अपने प्रवेश पत्र प्रस्तुत करके निशुल्क यात्रा कर सकता है। 
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि हरियाणा रोडवेज ने अग्रिम बुकिंग काउंटर व हेल्प डेस्क का समय शुक्रवार को रात आठ बजे तक बढ़ा दिया है। यह बुकिंग काउंटर/हेल्प डेस्क शनिवार शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। इन बुकिंग काउंटर पर कोई भी अभ्यर्थी जाकर बुकिंग करवा सकता है।

विज्ञापन

नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि सीईटी परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को गृह जिले से परीक्षा केंद्र तक की परिवहन की व्यवस्था हरियाणा रोडवेज ने की है। उन्होंने कहा कि अगर अभ्यर्थी वर्तमान में किसी अन्य जिले में रह रहा है तो उसे हरियाणा रोडवेज की नियमित सेवा में अपने प्रवेश पत्र प्रस्तुत करके निशुल्क यात्रा कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश अग्रिम बुकिंग नहीं कर पाता है तो वह अपने गृह जिले के निकटतम बस अड्डे पर समय से पहुंचे और निशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन

विर्क ने कहा कि अब तक 8.76 लाख अभ्यर्थी सीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं। अनुमान है कि शुक्रवार को लगभग 1.5 से दो लाख उम्मीदवार हरियाणा रोडवेज की मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें